अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु ने अपने डांस स्टेप्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें वायरल वीडियो

अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु ने अपने डांस स्टेप्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें वायरल वीडियो

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु (Akshay Kumar and Samantha Ruth Prabhu) कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड में नजर आने वाले हैं। आजकल कॉफी विद करण काफी सुर्खियों में है। इस शो का हिस्सा कई सेलिब्रिटी बनते हैं और इस दौरान बॉलीवुड के कई राज भी खुलते हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 की शुरुवात में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह  नजर आए थे। अब तक सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी शो का हिस्सा बन चुकी है। अब तक के दोनों एपिसोड काफी ट्रेंडिंग रहे और इंटरनेट पर खूब धूम भी मचाई।

यह भी पढ़े… ऑटोमोबाइल मार्केट में होगी Xiaomi की एंट्री, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से जल्द हटाएगा पर्दा, जानें पूरा प्लान

वहीं सामंथा रूथ प्रभु भी आजकल काफी चर्चा में रहती है और अक्षय कुमार भी खबरों में आते रहते हैं। कॉफी विद करण 7 के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा नजर वाले हैं। इंटरनेट पर दोनों की वीडियो भी खूब धमाल मचा रही है। साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा और बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार दोनों एक साथ डांस करते नजर आए। दोनों किसी और गाने पर नहीं बल्कि उँ अंटावा पर सिजलिंग अंदाज में ठुमके लगाते नजर आए है।

यह भी पढ़े… ट्रोल हो रहा ‘ब्रह्मास्त्र’ का केसरिया सॉन्ग, सामने आया रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का रिएक्शन

दोनों के डांस की वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और लोग खूब कमेन्ट भी कर रहे हैं। पुष्पा फिल्म में सामंथा ने इस गाने पर डांस किया था। फैंस भी दोनों का डांस देखकर काफी हैरान है और दोनों की तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रोमो में दोनों का अलग अवतार नजर आया था, जिसमें अक्षय कुमार ने सामंथा को गोद में उठाते हुए स्टेज पर एंट्री मारी थी। हालांकि यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है की इस एपिसोड में सामंथा के तलाक और पर्सनल लाइफ से पर्दा उठेगा। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी फिल्म रक्षाबंधन जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews