Housefull 5 Announced: अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी “हाउसफुल 5”,  अक्षय कुमार ने किया ऐलान

Housefull 5 Announced: अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी “हाउसफुल 5”,  अक्षय कुमार ने किया ऐलान

Housefull 5 Announced: अक्षय कुमार ने 30 जून शुक्रवार को फिल्म “हाउसफुल 5” की घोषणा कर दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। उन्होनें फिल्म कब रिलीज होगी यह भी बताया है। अक्षय कुमार ने पोस्ट में कहा, “5 गुना ज्यादा पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। आपके लिए साजिद नडियाडवाला की हाउसफुल लेकर आ रहे हैं।” फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी हैं। फिल्म पड़े पर्दे पर अगले साल दिवाली में रिलीज होगी।

पिछले 13 सालों में साजिद नडियाडवाला के प्रॉडक्शन में हाउसफुल के 4 इंस्टॉलमेंट्स आ चुकी हैं। अब 5वीं किस्त में रिलीज होने वाली है। कॉमेडी फ्रैन्चाइजी में यह अब तक की सबसे बड़ी हिन्दी फिल्मों में एक है। बता दें कि 2010 में पहली हाउसफुल फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, जिया खान और लारा दत्ता ने मुख्य किरदार निभाया था।

अक्षय कुमार की “OMG 2” 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म “गदर 2” को टक्कर देगी। वहीं अभिनेता “हेरा फेरी 3″, बड़े मियां छोटे मियां” और Jolly LLB 3 में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर मराठी फिल्म “Vedat Marathe Veer Daudle Saat” में छत्रपती शिवाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews