छोटे पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी में अक्षय कुमार, होस्ट करेंगे ये रियलिटी शो, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बड़े पर्दे के सितारे जब छोटे पर्दे पर आते हैं तब भी दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चुकते। अक्षय कुमार भी ऐसा ही करने जा रहे हैं।
Akshay Kumar

बॉलीवुड के सितारे बड़े पर्दे पर दर्शकों का जितना मनोरंजन करते हैं। उतना ही वह टेलीविजन की ऑडियंस के दिलों पर भी राज करते हैं। टीवी पर आकर यह कलाकार किसी डेली सोप का हिस्सा तो नहीं बनते लेकिन रियलिटी शोज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

चाहे अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति हो या फिर सलमान खान का बिग बॉस। यह टीवी शोज इन सितारों के बिना अधूरे हैं। रोहित शेट्टी जहां खतरों के खिलाड़ी को परफेक्ट तरीके से होस्ट करते हैं तो वहीं दूसरे सितारों को अन्य शो में देखा जाता है। इसी तरह से अक्षय कुमार ने छोटे पर्दे पर लौटने की तैयारी कर ली है। उन्हें एक रियलिटी शो मिला है जो एक गेम शो है। चलिए आपको इसके बारे में बता देते हैं।

रियलिटी शो में नजर आएंगे अक्षय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार सोनी चैनल के अमेरिकी शो व्हील का फॉर्चून के हिंदी संस्करण की मेजबानी करेंगे। 1975 में इसकी शुरुआत अमेरिका में की गई थी। एक के बाद एक कई देश ने इसे अडॉप्ट किया। इस शो में एक बड़े पहिए को घुमाया जाता है और सामने आई पहले को सुलझाने वाला प्रतियोगी जीत जाता है।

कौन बनेगा करोड़पति को मिली सफलता को देखते हुए सोनी टीवी ने इसका भारतीय संस्करण बनाने का फैसला लिया है। आम प्रतिभागियों के अलावा इससे शो में मशहूर हस्तियां भी मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिरकार यह शो किस तरह का होगा। आपको बता दें कि यह कोई क्विज शो नहीं बल्कि किस्मत का शो होगा।

अगले साल से शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के साथ इस रियलिटी शो को ग्रैंड लेवल पर लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसकी इनाम राशि भी बड़ी होगी। जनवरी में फ्लोर पर आएगी जिसमें सभी तरह की ऑडियंस कनेक्ट हो सकेगी। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले अक्षय को सेवन डेडली आर्ट विद अक्षय कुमार, मास्टरशेफ इंडिया ल, फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, डेयर तो डांस जैसे रियलिटी शो की मेजबानी करते हुए देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews