अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की बदली रिलीज डेट, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तारीख बदल दी गई है। पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब एक महीने पहले 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बदलाव के कारण अब इसका मुकाबला सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से हो सकता है, जो 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
bhoot bangla

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है। फिल्म को अब तय तारीख से लगभग एक महीने पहले ही रिलीज करने का फैसला किया गया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े टकराव की संभावना बन गई है।

पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ अक्षय कुमार की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

14 साल बाद प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी की वापसी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इससे पहले इस जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागमभाग’, ‘दे दनादन’ और ‘खट्टामीठा’ जैसी यादगार और सफल फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी कॉमेडी जॉनर में क्लासिक माना जाता है। लंबे समय बाद दोनों का एक साथ आना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्या सलमान खान की फिल्म से होगा मुकाबला?

‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का एक बड़ा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है। नई तारीख के अनुसार, फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी, जिसके ठीक एक हफ्ते बाद यानी 17 अप्रैल 2026 को सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी रिलीज होने वाली है।

हालांकि दोनों फिल्मों के बीच एक हफ्ते का अंतर है, लेकिन माना जा रहा है कि स्क्रीन काउंट और दर्शकों को लेकर दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियदर्शन और अक्षय की कॉमेडी दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है या सलमान खान का एक्शन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है। फिल्म को अक्षय कुमार के साथ शोभा कपूर और एकता आर कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews