Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की “राम सेतु” के ट्रेलर ने मचाया धमाल, 25 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की “राम सेतु” के ट्रेलर ने मचाया धमाल, 25 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों की दिल जीत लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि अक्षय खुद अपनी फिल्मों को डायरेक्ट करते हैं। हर साल खिलाड़ी अक्षय कुमार की करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती है। इसी कड़ी में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पूरी तरीके से एक्शन, ट्रेलर और रोमांच से भरा हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस सहित नुसरत भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – आज है ‘बिरयानी डे,’ अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में हुई मशहूर

बता दें कि यह ट्रेलर 2 मिनट 9 सेकेंड का है, जिसमें अक्षय कुमार को अपनी टीम के साथ राम सेतु की खोज में दिखाया गया है। इस दौरान अक्षय का सामना एक ऐसे राज से होता है, जो कोई नहीं जानता। अक्षय उस राज को सबके सामने लाने की ठान लेते हैं। दरअसल, यह फिल्म पूरी तरह से फिल्म की कहानी रामायण के दिनों में स्थापित भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी, जिसमें राम सेतु की सचाई ढुंढने का प्रयास किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है, मिशन है राम सेतु के 7 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज की जाएगी।

अक्षय कुमार बहुत ही ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक है। बता दें कि 50 साल की उम्र में भी अभिनेता बहुत एनर्जीटिक हैं, उसका कारण यह है कि वह सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और अपनी दिनचर्या को बिगड़ने नहीं देते। अक्षय अभी तक 125 से ऊपर फिल्में कर चुके हैं। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैै। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें – इंडो-वेस्टर्न लुक में तापसी पन्नू का गॉर्जियस लुक

खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय ने ‘सौगंध’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया। अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षय का पूजा बत्रा, रवीना, शिल्पा, प्रियंका चोपड़ा के साथ अफ्रेयर रहा है।

यह भी पढ़ें – पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews