Hera Pheri 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दी बड़ी हिंट, बताया कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

हेरा फेरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। जिसकी कहानी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आई है। अब इसकी तीसरी किस्त को लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार में एक बड़ी हिंट दी है।
Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी में अपनी फिल्म ‘हेरा फेरी’ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म के अब तक दो हिस्से आ चुके हैं जिनकी कहानी बहुत पसंद की गई है। फिल्म में कलाकारों का कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग कमाल के हैं। इन फिल्मों की कॉमेडी ने दर्शकों को इतना ज्यादा अट्रैक्ट किया है कि अगर आज भी टीवी पर यह फिल्में आ जाती है, तो लोग इन्हें देखने बैठ जाते हैं।

हम सभी जानते हैं की ‘हेरा फेरी 2’ की कहानी को समुद्र में गिरती हुई बंदूकों वाले सीन पर खत्म कर दिया गया था। अब राजू फोन उठाता है या नहीं और एक बार फिर यह तिकड़ी करोड़पति बन जाती है या नहीं यह सब कुछ अगले हिस्से में ही पता चलेगा। आगे की कहानी को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित है और आप अपनी इस चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ी हिंट दी है।

हेरा फेरी 3 की शूटिंग कब (Hera Pheri 3)

पिछले कुछ दिनों में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कई खबरें सामने आई है। कभी शूटिंग को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा तो कभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चयन को लेकर पेंच देखने को मिला। अब फिल्म के राजू यानी कि अक्षय कुमार ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

‘हेरा फेरी 3’ के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि फिलहाल वह ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके बाद अगर फिल्म के निर्माता की आपसी हेरा फेरी निपट जाएगी तो फिल्म की शूटिंग पर फोकस किया जाएगा। मजाक से हटकर अक्षय ने यह भी कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। अक्षय की इस बात के सामने आने के बाद यह अंदाज लगाया जा रहा है कि अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और जल्द ही यह दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

साथ नजर आई थी कास्ट

यह पहली बार नहीं है जब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल कुछ समय पहले राजू, बाबू भैया और श्याम यानी कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक साथ देखा गया था। यह तिकड़ी जब साथ नजर आई थी तब भी फिल्म के बारे में कयास लगाए जा रहे थे। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब एक बार फिर दर्शक अपने चाहते सितारों की कॉमेडी देखना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews