‘Sky Force’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sky Force

Sky Force: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को साल में एक नहीं बल्कि कई फिल्में करते हुए देखा जाता है। वह अपने धांसू परफॉर्मेंस और एक्शन को लेकर पहचाने जाते हैं। साल 2023 में उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी है जिनमें से एक ‘ओमजी 2’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस का जबरदस्त धमाल मचाया है।

गांधी जयंती के खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो साल 2024 में गांधी जयंती के मौके पर ही रिलीज की जाएगी। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर ने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के बारे में बताया है। उन्होंने फिल्म का टीजर भी शेयर किया है चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

शेयर किया ‘स्काई फोर्स’ का टीजर

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल से ‘स्काई फोर्स’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भारत पर हुए हवाई हमले पर बनाई गई कहानी है, जिसमें एक्टर को एयर फोर्स ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने इसका कैप्शन भी शानदार दिया है। उन्होंने लिखा आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान बोल रहा है। ‘स्काई फोर्स’ की घोषणा करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था। भारत पर हुए पहले और सबसे खतरनाक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी को जरूर प्यार दें, जय हिंद, जय भारत। फिल्म 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

अक्षय कुमार के आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। सबसे पहले ‘स्काई फोर्स’ है जिसका डायरेक्शन अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी कर रहे हैं। इसके अलावा बड़े मियां छोटे मियां, मिशन रानीगंज, वेलकम 3, हाउसफुल 5, हेरा फेरी 3 और सोरारई पोटरू जैसी फिल्मों में भी एक्टर को देखा जाने वाला है। दर्शकों को उनके आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इनमें से कुछ बहुत ही शानदार फ्रेंचाइजी के सीक्वल है, जिन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews