अक्षय कुमार की मां का निधन, ट्विटर पर लिखी इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार की मां का निधन, ट्विटर पर लिखी इमोशनल पोस्ट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (ASruna Bhatia) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें पवई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

MP News : डेंगू और कोरोना के बीच प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर गए

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होने कहा है कि “वे मेरे जीवन का केंद्र थीं। आज मैं असह्य दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास चली गईं हैं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। मैं और मेरा परिवार इस दुख भरे दौर से गुजर रहे हैं..ओम शांति’। बता दें कि मां के बीमार पड़ने पर कुछ दिन पहले अक्षय कुमार विदेश से फिल्म की शूटिंग छोड़कर लौट आए थे। उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी मां की बीमारी की बात भी साझा की थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews