अक्षय – मानुषी की जोड़ी का जलवा, Samrat Prithviraj फिल्म ने पहले दिन की करोड़ों की कमाई

अक्षय – मानुषी की जोड़ी का जलवा, Samrat Prithviraj फिल्म ने पहले दिन की करोड़ों की कमाई

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। महानतम योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनी फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” (Samrat Prithviraj) कल शुक्रवार 3 जून 2022 को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।  अक्षय कुमार के चाहने वालों ने कई शहरों में सिनेमाघरों को हाउसफुल कर दिया।  अक्षय – मानुषी की जोड़ी ने जलवा बिखेरा और दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी की।

निर्देशक डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कल 4 जून को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।  फिल्म को एक साथ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड (2017) मानुषी छिल्लर  पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है।

ये भी पढ़ें – इस कार का माइलेज इतना जबरदस्त की पेट्रोल भी लगने लगेगा सस्ता, एक बार में दौड़ेगी 853km तक

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर की कैमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म के पहले दिन की कमाई की जानकारी भी सामने आ गई है।  अक्षय कुमार की इस फिल्म ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी  हुई है यानि सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है जो एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों सस्ते हुए, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews