
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : 7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक एरा लेकर लौट रहे हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की टीचर को रिलीज किया जा चुका है। यह टीचर करण जौहर के खास दोस्त शाहरुख खान द्वारा रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीचर को करण जौहर के फिल्मेकर के तौर पर 25 साल पूरे होने पर रिलीज किया गया है।
शाहरुख खान ने ट्वीट कर जताई खुशी
इस पर खुशी जताते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह करण एक फिल्ममेकर के तौर पर तुमने 25 साल पूरे कर लिए। बहुत लंबा सफर तय किया है। तुम्हारे पापा और मेरे दोस्त टॉम अंकल ऊपर से तुम्हारी एस अचीवमेंट को देखकर खुशी से झूम रहे होंगे। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीचर बेहद ही खूबसूरत लगा। इसके लिए मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देता हूं।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में आलिया-रणवीर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
आपको बता दे, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीचर देख लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिल रही है। फिल्म गुल्ली बॉय के बाद दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के मौका फैंस को मिला है। ये टीचर 1 मिनट 19 सेकंड का है। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी स्क्रीन पर रोमांस करती हुई नजर आ रही है।
टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भी दमदार होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र, जया और शबाना आज़मी की झलक भी देखने को मिली है। जिसे देखकर लोग बेहद खुश हुए हैं। क्योंकि बड़े आरसे बाद इन सितारों को साथ में देखने का मौका मिल रहा है। करण जौहर लंबे समय बाद फैमिली ड्रामा के जोनल में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में झगड़े आंसू के साथ रोमांस को बखूबी तरीके से दिखाया गया है। इतना ही नहीं लीड रोल के साथ परिवार के सदस्यों का किरदार निभाने वाले सितारों को भी खूब तवज्जो दी गई है। ये फिल्म एक बंगाली परिवार पर बनाई गई है। फिल्म में देवी दुर्गा की पूजा का दृश्य भी देखने को मिला है। गौरतलब है कि फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रोनित रॉय, अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।
