आलिया भट्ट ने कर दी फिल्म Brahmastra के ट्रेलर की घोषणा, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज, देखें नया टीज़र

आलिया भट्ट ने कर दी फिल्म Brahmastra के ट्रेलर की घोषणा, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज, देखें नया टीज़र

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। Brahmastra Trailer:- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra ) लंबे समय से चर्चा में है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म सुर्खियां बटोर चुकी है। बता दें की यह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक साथ पहली फिल्म है, दोनों की शादी के बाद फैंस उनके ऑनस्क्रीन रोमांस को देखने के लिए उत्सुक है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म तहलका मचा चुकी, लोगों का यह मानना है की यह फिल्म भविष्य में कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है, जिसका पता आने वाले समय में चल पाएगा। 15 जून 2022 को फिल्म का ट्रेलर आउट होगा।

यह भी पढ़े… iQOO Neo 6 भारत में लॉन्च, यूजर्स को लुभाएंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, सिर्फ इतनी है कीमत, जाने

 आज यानि 31 मई 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “सिर्फ 100 दिनों में, ब्रह्मास्त्र: पहला भाग आपका होगा। 15 जून को ट्रेलर आउट” इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी शामिल है। टीज़र में मौनी रॉय का लुक सबसे अलग और डरावना होगा। धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा” 9 सितंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी। 

   

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews