Hindi News

इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंची आलिया भट्ट, सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अपनी फिल्म अल्फा की रिलीज से पहले आलिया भट्ट को इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर देखा जा रहा है। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंची आलिया भट्ट, सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल

कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के अगले सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो का पिछला सीजन काफी सुर्खियों में रहा था लेकिन आपत्तिजनक जोक्स, तीखी बहस और कुछ चौंकाने वाले पलों की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब इस शो के कारण आलिया भट्ट भी चर्चा में आ गई हैं।

कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट को कांस फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। यहां उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग मजाक बनाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस और चाहने वाले उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नजर आए। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें आलिया भट्ट को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर देखा जा सकता है।

इंडियाज गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट

इस शो को लेकर हुए विवाद को 1 साल से ज्यादा हो गया है। अब वो इसके दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने को तैयार हैं। जब से कॉमेडियन ने इस शो के दूसरे सीज़न की घोषणा की है तब से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को शो में गेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शो के पहले मेहमान है। अब ये तस्वीर असली है या फिर AI से बनाई गई है ये कहना मुश्किल है। दोनों एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद नेटीजंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है।

लोगों का क्या कहना

तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने कहा आलिया तो सच में हर जगह नजर आ रही है, हद से ज्यादा दिखना अच्छा नहीं डियर। एक ने कहा latent जल्द ही फिल्मों का प्रमोशन बन जाएगा। एक ने कहा लगता है शो की जान ही निकल गई है। एक ने कहा साइड में नींबू मिर्ची लगा है ये AI नहीं है।

कब आ रही है आलिया की अल्फा

बता दें कि आलिया भट्ट को जल्द ही फिल्म अल्फा में देखा जाने वाला है। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो 10 जुलाई 2026 को रिलीज की जाएगी। इसमें शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews