कॉमेडियन समय रैना पिछले साल फरवरी में काफी विवाद में आ गए थे। दरअसल, जब उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट शुरू हुआ था। उस समय रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्पणियां कर दी थी। जिसके बाद शो की काफी किरकिरी हुई थी। हालत यह हो गई थी कि समय को अपना शो बंद करना पड़ा था।
इस शो में शामिल हुए सितारों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। इस मामले के लंबे टाइम के बाद समय को अपने शो स्टिल अलाइव के साथ वापसी करते हुए देखा गया। अब हाल ही में उन्होंने यह घोषणा की है कि वह अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर वापस आ रहे हैं। इस पर आरजे महवश को उनका साथ देते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वो हर हाल में समय का साथ देंगी।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में एंटी महवश
एक पॉडकास्ट में आरजे महवश ने बताया है कि समय ने खुद उन्हें अपने आने वाले कॉमेडी शो में शामिल होने के लिए पर्सनली बुलाया है। उन्होंने कहा कि जब हम एक शो की शूटिंग कर रहे थे। तब समय ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके शो के अगले सीजन में आऊंगी। इस पर मैंने कहा कि मैं शो में जरूर आऊंगी।
समय का किया सपोर्ट
महवश को समय, रणवीर और आशीष चंचलानी का बचाव करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वो हमेशा उनका समर्थन करती रहेंगी। महवश ने कहा कि मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानती थी। मेरे लिए रणवीर, आशीष सभी बड़े लोग थे जिन्हें मैंने ट्रेलर लॉन्च पर बुलाया। महवश ने कहा कि वह चाहे कितनी भी गलत क्यों ना हो मैं फिर भी उनका समर्थन करूंगी। मैं मानती हूं कि वो गलत थे लेकिन इंसान ही गलतियां करते हैं। मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर जानती हूं और वह बहुत अच्छे हैं। वो कभी हद पार नहीं करते और ना ही दूसरों का अपमान करते हैं।
महवश का वर्क फ्रंट
महवश के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका शो सतरंगी बदले का खेल जल्द रिलीज किया जाएगा। बसंतू सिंह द्वारा निर्देशित किए गए इस शो में कुमुद मिश्रा और अंशुमान पुष्कर भी नजर आएंगे। ये 22 मई से Zee5 पर स्ट्रीम होगा।






