Hindi News

स्पिरिट में आमने सामने होंगे प्रभास और विवेक ओबेरॉय, हाई वोल्टेज एक्शन सीन की चल रही शूटिंग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म स्पिरिट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास और विवेक के बीच जमकर एक्शन देखने को मिलेगा।
स्पिरिट में आमने सामने होंगे प्रभास और विवेक ओबेरॉय, हाई वोल्टेज एक्शन सीन की चल रही शूटिंग

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साहब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसकी कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अब दर्शकों को एक्टर की अगली फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। जब से स्पिरिट की अनाउंसमेंट की गई है, तब से हर कोई इससे जुड़ी अपडेट जानना चाहता है।

इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाने वाला है लेकिन क्रेज अभी से बना हुआ है। प्रभास और स्टार कास्ट इस फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। बीते ही दिनों सेट से एक्टर की तस्वीरें भी सामने आई थी। वहीं अब ये बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रभास और विवेक ओबेरॉय के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

स्पिरिट में विलेन होंगे विवेक ओबेरॉय

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनाई जा रही है स्पिरिट में विवेक को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से उनका लुक रिवील किया है। इसे देखने के बाद साइंस के असाइनमेंट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि बड़े लेवल पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है।

आमने सामने होंगे विवेक और प्रभास

इस समय हैदराबाद के कोमपल्ली में स्पिरिट की शूटिंग की जा रही है। यहां दोनों कलाकारों के बीच हाई ऑक्टेन सीन शूट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शेड्यूल में कुछ हाई वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है जो फिल्म को धमाकेदार बनाएंगे। दोनों कलाकारों का खतरनाक पैसा देखने को मिलने वाला है जिसकी शूटिंग चल रही है।

तृप्ति डिमरी आएंगी नजर

स्पिरिट अपनी दमदार कास्ट और एक्शन से भरपूर कहानी की वजह से वैसे ही चर्चा में बनी हुई है। इसमें फीमेल लीड के तौर पर तृप्ति डिमरी को देखा जाने वाला है। फिल्म एंट्रेंस केदार और इमोशन से भरी हुई होने वाली है। जैसे-जैसे इसकी शूटिंग कंप्लीट हो रही है लोगों की उम्मीद बढ़ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews