Hindi News

मिर्जापुर के मुन्ना भैया साउथ में मचाएंगे धूम, Peddi मेकर्स ने शेयर किया दिव्येंदु का धांसू लुक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रामचरण की फिल्म पेड्डी को लेकर नया अपडेट आया है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु शर्मा की एंट्री हुई है। ये जानने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी की जब से अनाउंसमेंट की गई है। तब से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जान लेना चाहते हैं। मेकर्स भी इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि फैंस के बीच फिल्म की चर्चा होती रहे। अब जो ताजा अपडेट सामने आया है वो दर्शकों के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु से जुड़ा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की कुछ दिलचस्प झलक सामने आई है। इसे देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। दरअसल मेकर्स ने हाल ही में फिल्म को लेकर एक अपडेट दिया है, जिसमें दिव्येंदु रामबुज्जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक्टर का साउथ फिल्मों में काम करता देखने के लिए और कोई उत्साहित है।

सामने आई दिव्येंदु की झलक

मेकर्स की ओर से शूटिंग की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। Peddi मेकर्स ने Rambujji की झलक शेयर की है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है रामबुज्जी को Hi कहिए। गेम शुरू होने वाला है। दिव्येंदु को पेड्डी की दुनिया में देखिए। फिल्म का ट्रेलर 18 मई को आएगा और ये 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तैयार रहिए।

फिल्म की स्टार कास्ट

पेड्डी की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म के शानदार पोस्टर और झलकियां देख कर फैंस काफी खुश हैं। बुची बाबू सना की लिखी और निर्देशित की गई इस फिल्म में रामचरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिवराज कुमार और जगपति बाबू को देखा जाने वाला है। वृद्धि सिनेमा के बैनर तले मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से वैंकट सतीश किलारू ये फिल्म बना रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews