कैलाश खेर को केवल बॉलीवुड सिंगर ही नहीं बल्कि पार्श्व गायक के तौर पर पहचाना जाता है। फिल्मों में बेहतरीन गानों के अलावा धार्मिक भजन और गाने भी बहुत बखूबी से गाते हैं। उनके कुछ गीत तो ऐसे हैं, जो सीधा लोगों के दिल को छू लेते हैं। अब हाल ही में सिंगर को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन में देखा गया।
कैलाश ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो संत के सामने भगवान भोलेनाथ के गीत गाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने मीराबाई के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। उनके गाने सुनने के बाद महाराज काफी खुश नजर आए और नामजप का संदेश दिया।
कैलाश खेर ने सुनाए सुरीले भजन
परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा केलिकुंज में पार्श्व गायक कैलाश खेर सुबह 7 बजे संत प्रेमानंद के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां महाराज को दंडवत प्रणाम किया तो महाराज की ओर से उन्हें श्री राधा जी की चुनरी और प्रसाद भी भेंट किया गया। इस दौरान कैलाश नाचते हुए मीराबाई और भोलेनाथ के गीत प्रस्तुत करते दिखाई दिए।
View this post on Instagram
संत ने नामजप का दिया संदेश
इस मुलाकात के दौरान जब कैलाश ने अपने प्रसिद्ध भजन हाथ जोड़कर बोली गवरजा, तीनों लोक बसाए बस्ती में सुनाएं और नृत्य किया। संत प्रेमानंद के चेहरे पर अलग ही हंसी नजर आ रही थी। इसके बाद कैलाश में मीराबाई के जीवन पर आधारित पांच बरस की मीरा लाडली सखियों में खेलन जाए रे सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद संत ने उन्हें नामजप करने का संदेश देते हुए आशीर्वाद दिया।






