
कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के अगले सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो का पिछला सीजन काफी सुर्खियों में रहा था लेकिन आपत्तिजनक जोक्स, तीखी बहस और कुछ चौंकाने वाले पलों की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब इस शो के कारण आलिया भट्ट भी चर्चा में आ गई हैं।
कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट को कांस फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। यहां उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग मजाक बनाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस और चाहने वाले उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नजर आए। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें आलिया भट्ट को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर देखा जा सकता है।
इंडियाज गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट
इस शो को लेकर हुए विवाद को 1 साल से ज्यादा हो गया है। अब वो इसके दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने को तैयार हैं। जब से कॉमेडियन ने इस शो के दूसरे सीज़न की घोषणा की है तब से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को शो में गेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शो के पहले मेहमान है। अब ये तस्वीर असली है या फिर AI से बनाई गई है ये कहना मुश्किल है। दोनों एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद नेटीजंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है।
Guyss we have Alia Bhatt at the Latent Season 2 pic.twitter.com/AVHLZG8Xq6
— vedika (@vedikabaisa) May 18, 2026
लोगों का क्या कहना
तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने कहा आलिया तो सच में हर जगह नजर आ रही है, हद से ज्यादा दिखना अच्छा नहीं डियर। एक ने कहा latent जल्द ही फिल्मों का प्रमोशन बन जाएगा। एक ने कहा लगता है शो की जान ही निकल गई है। एक ने कहा साइड में नींबू मिर्ची लगा है ये AI नहीं है।
कब आ रही है आलिया की अल्फा
बता दें कि आलिया भट्ट को जल्द ही फिल्म अल्फा में देखा जाने वाला है। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो 10 जुलाई 2026 को रिलीज की जाएगी। इसमें शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

