आकांक्षा रंजन के प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर झूमी आलिया भट्ट, वायरल हुआ वीडियो

आकांक्षा रंजन आज फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते दिनों हुए प्री वेडिंग फंक्शन में उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन को जमकर ठुमके लगाते हुए देखा गया।
Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दिनों उनके प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं जिसमें जमकर धूम मची हुई। आकांक्षा की बचपन की दोस्त आलिया भट्ट भी उनकी शादी में शामिल होने के लिए पहुचीं।

आकांक्षा की शादी से आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके अलावा बी टाउन के कई बड़े-बड़े सितारों ने इस फंक्शन में शिरकत की है। आलिया भट्ट को यहां जमकर झूमते और ठुमके लगाते हुए देखा गया।

खूबसूरत अंदाज में पहुंची आलिया भट्ट

आकांक्षा के प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट को खूबसूरत लुक में देखा गया। यहां पर वो स्टाइलिश साड़ी पहनकर पहुंची थी। वो प्री ड्रेप्ड स्टेटमेंट सिल्क साड़ी में बहुत सुंदर नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज बहना था। चोकर, स्लीक बन और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक बहुत ही शानदार था।

एक्ट्रेस ने जमकर लगाए ठुमके

आकांक्षा रंजन की प्री वेडिंग सेरेमनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें आलिया भट्ट शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने माही वे पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनके साथ बाकी के दोस्त भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया पूरी तरह से डांस एंजॉय कर रही हैं। इस फंक्शन में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी शामिल हुए।

कौन है आकांक्षा का दूल्हा

आकांक्षा आज यानी 11 जुलाई को फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी कर रही हैं। 12 जुलाई को उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन वेडिंग फंक्शन होस्ट किया जाएगा। बता दें कि ये दोनों 4 सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन में देखा गया था। पहले सीजन में भी उन्हें देखा गया था। वो जिगरा और ओह माय डार्लिंग जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews