Alia Bhatt ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर? फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Alia Bhatt daughter pic

Alia Bhatt Daughter Pic: बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी शादी और उसके बाद बेटी को लेकर चर्चा में हैं। 6 नवंबर को रणबीर कपूर और एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी। इसके बाद से फैंस लगातार उनकी बेटी का चेहरा देखना चाह रहे हैं।

कपल ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। लेकिन अब तक उन्होंने बेटी का चेहरा फैंस के सामने रिवील नहीं किया है। उनकी बच्ची का नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) है जिसे देखने के लिए हर कोई बेताब नजर आ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक छोटे बच्चे की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद सवालों का सिलसिला शुरू हो चुका है और फैंस के एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

सामने आई Alia Bhatt Daughter Pic?

इंस्टाग्राम अकाउंट से आलिया ने एक छोटी बच्ची की फोटो शेयर की है। यह बच्ची पिंक कलर की ड्रेस में बहुत ही क्यूट लग रही है। यह एक्ट्रेस की बेटी नहीं है बल्कि एक बेबी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए यह पोस्ट शेयर किया गया है।

शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा नन्हे बच्चों के लिए हाजिर है नेचर इंस्पायर्ड क्लॉथ एंड मम्मा बेबीवियर। यह प्लास्टिक फ्री होने के साथ सबसे मुलायम कपड़े से बना है और आपके नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बहुत सेफ है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

आलिया भट्ट ने जैसे ही सुंदर सी बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की इस पर फैंस के रिएक्शन आना शुरू हो गए। लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या यह उनकी बेटी राहा है। एक यूजर ने लिखा ये आपकी बेटी है क्या, वहीं दूसरे ने लिखा सब को लगा ये राहा है। एक्ट्रेस की ये पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews