Alia Bhatt No Makeup Look: सादगी भरे अंदाज में एक्ट्रेस को देख फिसला फैंस का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

Alia Bhatt No Makeup Look

Alia Bhatt No Makeup Look: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्हें अपनी आने वाली फिल्म के लिए नितेश तिवारी के ऑफिस जाते हुए देखा गया और उनके सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, यहां भी ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस का पीछा नहीं छोड़ा और उनके लुक का मजाक बनाने लगे।

देखें Alia Bhatt No Makeup Look

आलिया भट्ट की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह नो मेकअप लुक में देसी अवतार में नजर आ रही हैं। कानों में छोटे-छोटे झुमके पहन अपनी क्यूट स्माइल से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।

फिदा हुए फैंस

एक्ट्रेस ने पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट आउटफिट पहना था। जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल की थी और अपनी बेहतरीन मुस्कान से उन्होंने इस में चार चांद लगा दिए थे। जैसे ही तस्वीरें सामने आई ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और फैंस ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।

नो मेकअप लुक में हुई ट्रोल

सादगी भरे अंदाज में आलिया की खूबसूरती देखने लायक थी। लेकिन उन्हें इस तरह से बिना मेकअप में देख एक और जहां फैंस उन पर दिल हार बैठे हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो उन्हें बातें सुना रहे हैं। लोगों ने उन्हें इस अंदाज में देखकर छोटी बच्ची कहना शुरू कर दिया और तरह तरह के कमेंट करने लगे। इन सब के बावजूद भी फैंस ने अपनी चहेती एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया है और उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews