250 करोड़ के नए घर में आलिया–रणबीर की ग्रैंड एंट्री, वायरल हुई फैमिली की अनदेखी तस्वीरें, राहा ने लूटी लाइमलाइट

आलिया भट्ट ने अपने नए 250 करोड़ के घर की तस्वीरें पहली बार सबके साथ शेयर कीं। गृह प्रवेश पूजा, राहा की झलक, रणबीर कपूर की मौजूदगी और फैमिली मोमेंट्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस पूछ रहे, कैसा है आलिया का नया घर?
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी नई स्पाई फिल्म अल्फा के साथ-साथ अपने नए घर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चल रहे कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर के बाद आखिरकार वह दिन आ गया जब आलिया और रणबीर कपूर ने अपने 250 करोड़ के आलीशान घर में गृह प्रवेश किया। एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

इन तस्वीरों में सिर्फ नए घर की झलक ही नहीं दिखाई दी, बल्कि पूरी कपूर और भट्ट फैमिली के खास पल भी सामने आ गए। राहा की क्यूट झलक से लेकर रणबीर-आलिया का कलश गिराकर एंट्री लेना और नीतू कपूर का बहू को गले लगाना, हर तस्वीर में एक भावनात्मक कहानी छिपी है। फैंस अब जानना चाहते हैंआखिर कैसा है आलिया-रणबीर का नया घर और क्या-क्या दिखाई दिया पोस्ट में?

नए 250 करोड़ के घर में आलिया–रणबीर की धांसू एंट्री

आलिया भट्ट की शेयर की गई पोस्ट की दूसरी फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल है। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर गृह प्रवेश की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं, जिसमें आलिया परंपरागत तरीके से कलश को पैर से छूकर घर में प्रवेश करती दिख रही हैं। यह फोटो फैंस के लिए सिर्फ एक रस्म की झलक नहीं, बल्कि कपल की नई शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक बन गई है। रणबीर कपूर एकदम सिंपल लुक में नजर आए, वहीं आलिया हल्के पारंपरिक आउटफिट में बेहद खुश दिख रही थीं। फैंस इसे “परफेक्ट फैमिली मोमेंट कह रहे हैं।

बेटी राहा के साथ आलिया की प्यारी तस्वीर ने जीता दिल

पोस्ट की पहली तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ बैक साइड से नजर आती हैं। यह फोटो बेहद शांत और भावनात्मक है। मां-बेटी दोनों सूर्य की नरम रोशनी में खड़ी दिखाई दे रही हैं, मानो नए घर में कदम रखने से पहले एक नई ऊर्जा महसूस कर रही हों। फैंस इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं, राहा कितनी बड़ी हो गई, ये तस्वीर दिल जीत लेने वाली है। आलिया–रणबीर ने हमेशा अपनी बेटी राहा को प्राइवेसी में रखा है, इसलिए यह झलक फैंस के लिए बहुत खास बन गई।

Alia Bhatt New Home

नीतू कपूर और आलिया का सास–बहू वाला खास पल

तीसरी तस्वीर में नीतू कपूर आलिया को प्यार से गले लगाती नजर आती हैं। यह फोटो कपूर फैमिली की बॉन्डिंग को दिखाती है। आलिया की स्माइल और नीतू का प्यार भरा हग, दोनों तस्वीर को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। इस फोटो पर फैंस ने कमेंट किया कितना प्यारा रिश्ता है इनका, नीतू जी और आलिया की बॉन्डिंग शानदार है। गृह प्रवेश के दिन पूरी फैमिली का एक साथ होना, इस मोमेंट को और खास बना गया।

राहा के बर्थडे से लेकर गर्ल गैंग तक

आलिया ने पोस्ट में तीसरी और चौथी तस्वीर में राहा के बर्थडे की झलक भी शेयर की। इसमें आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ दिखाई दे रही हैं। केक, बैलून और खुशियों से भरी ये तस्वीरें दिखाती हैं कि राहा का बर्थडे कितना खास रहा होगा। इसके अलावा उन्होंने टेनिस आउटफिट में एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें उनका कूल स्पोर्टी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं एक फोटो “कोज़ी होम डिनर की है, जिसमें उनका बेहद रिलैक्स्ड मूड नजर आ रहा है।

आलिया की मां सोनिया राजदान और पिता महेश भट्ट भी दिखे पोस्ट में

आगे की तस्वीरों में आलिया अपनी मां सोनिया राजदान के साथ नजर आती हैं। यह फोटो बेहद नैचुरल लगती है, जैसे किसी फैमिली मोमेंट को कैमरे में कैद कर लिया गया हो। एक तस्वीर में महेश भट्ट भी नजर आते हैं, जो कैमरा पकड़े किसी पल को कैप्चर करते हुए दिख रहे हैं। यह पूरा पोस्ट फैमिली और इमोशन्स से भरा हुआ है। फैंस का कहना है कि ऐसी पोस्ट बहुत कम देखने को मिलती हैं, जिसमें सेलिब्रिटी अपनी लाइफ के इतने पर्सनल मोमेंट्स शेयर करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews