Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी के नाम का क्या है मतलब, जानिए यहां

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी के नाम का क्या है मतलब, जानिए यहां

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor : फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और खुबसुरत जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नन्हीं परी ने कदम रखा है। जिसके बाद परिवार में खुशियों की लहर दौड़ उठी है। वहीं, दोनों स्टार ने मिलकर अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा भी किया है। दरअसल, एक पोस्ट में रनबीर और आलिया दोनों अपनी बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही, वॉल पर आलिया-रणबीर कपूर की बेटी का नाम एक टी-शर्ट पर लिखा हुआ दिख रहा है। इस पोस्ट के जरिए कपल ने बताया कि, उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इस नाम का मतलब बताते हैं…

जानें ये है नाम का मतलब…

दरअसल, दोनों की नन्हीं परी को राहा नाम उसकी दादी यानि कि नीतु कपुर ने दिया है। वहीं, आलिया ने अपनी बेटी के नाम का मतलब बताते हुए लिखा कि, ‘राहा नाम… उनकी समझदार और खूबसूरत दादी ने चुना है। जिसके बहुत सारे खूबसूरत मतलब हैं। राहा का सही मतलब दिव्य रास्ता है। स्वाहिली में इसका मतलब खुशी है। संस्कृत में इसका मतलब वंश है। बंगाली भाषा में इसका मतलब आराम, कंफर्ट और रिलीफ है। अरबिक में इसका मतलब शांति है। इसका मतलब खुशी, आजादी और आशीर्वाद भी होता है और सच में उसके नाम के साथ… उस पहले पल से जब हमने उसे गोद में लिया… हमने ये सब महसूस किया। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार और हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई हो।’

6 नवंबर को हुआ बेटी का जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी रचाई थी, जिसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने बेबी आने की घोषणा कर दी थी। आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी के दिनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रही और फैंस के साथ अपना मैटरनिटी सफर भी शेयर किया। जिसके बाद 6 नवंबर को HN रिलायंस हॉस्पिटल, गिरगाँव में सुबह 7:30 बजे बेटी को जन्म दिया। उन्होंने सभी लोगों ने ढ़ेरों बधाईयां भी दी। इसके बाद फैंस बच्ची का नाम जानने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका इंतजार अब खत्म हो चुका है। कपल ने अपनी बेटी का नामकरण कर अपने फैंस के इंतजार को खत्म कर दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews