रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची आलिया भट्ट, पहली फिल्म को लेकर किया ये खुलासा

Alia Bhatt Video

Alia Bhatt : सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसके आठवें दिन बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट समारोह में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर सहित फिल्मों को लेकर कई बड़े खुलासा किया है। जिसके बाद वह लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म को लेकर क्या कहा…

जानिए पहली फिल्म को लेकर किया क्या खुलासा?

दरअसल, अपनी पहली डेब्यू फिल्म को लेकर आलिया ने कहा कि वह स्कूल ड्रेस पहन कर ही “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” मूवी के लिए ऑडिशन देने चली गई थी। जिस वक्त वह 11th क्लास में पढ़ती थी। जब उन्हें ऑडिशन के बारे में पता चला तो वह सीधे स्कूल से करण जौहर के ऑफिस जा पहुंची थी, जहां पर उनका लुक टेस्ट हुआ। जिसमें वह सफल भी हो गई थी लेकिन उनकी मां इस बात से खुश नहीं थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी इतनी कम उम्र में आलिया फिल्में करें। हालांकि, उनके पिता महेश भट्ट ने उन्हें सपोर्ट किया। जिसके बाद वह अपनी पहली फिल्म में नजर आई और यह फिल्म बड़े पर्दे पर बहुत सफल भी हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कितनी उम्र में पति से पहली बार मिली थी आलिया?

इसके अलावा, उन्होंने अपने पति को लेकर अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि रणबीर से उनकी पहली मुलाकात 9 साल की उम्र में हुई थी। जिस वक्त अभिनेता 19 साल के थे। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर भी ली थी जो कि आज तक मेरे पास संभाल कर रखी हुई है। हालांकि, उस दौरान में रणबीर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था क्योंकि वह उसे वक्त एक्टर नहीं थे। हालांकि, पहले के इंटरव्यू में वह बता चुकी हैं कि रणबीर उनके क्रश थे और वह चाहती थी कि उनकी शादी रणबीर कपूर से ही हो।

जानिए एक्ट्रेस का करियर?

स्टार किड आलिया भट्ट आज अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों युवा दिलों पर राज करती है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी मेहनत की थी। आलिया ने “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” फिल्म से डेब्यू किया था जो कि साल 2015 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद आलिया एक-से-बढ़कर-एक सफल फिल्म देती चली गई। जिसमें राजी, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई, कलंक, डियर ज़िंदगी, गली ब्वॉय, हाईवे, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, ए दिल है मुश्किल, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, सड़क-2, आदि में शामिल है। वहीं, अपने करियर में इतने ऊंचे मुकाम हासिल करने के बाद उन्होंने कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews