Alia Bhatt को मिला पाकिस्तान आने का न्योता, एक्ट्रेस ने बड़ी चालाकी से दिया दिल जीतने वाला जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते हुए देखा गया। यहां पर उन्होंने पाकिस्तान आने के सवाल का जवाब दिया है।
Alia Bhatt

बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों का जितना मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी वह उतना ही फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। आलिया भट्ट भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

राहा की मम्मी को हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। यहां पर उन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों पर चर्चा करते हुए देखा गया। इसी बीच एक्ट्रेस के जवाब ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल एक फैन ने उनसे यह पूछा कि क्या वह कभी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाएंगी। इसका एक्ट्रेस ने बहुत ही चालाकी से जवाब दिया।

आलिया भट्ट को पाकिस्तान का न्योता

फेस्टिवल में आलिया भट्ट को कई सारी चीजों पर बात करते हुए देखा गया। जब उनसे पूछा गया कि जब वह इंटरनेशनल स्टेज पर भारत को रिप्रेजेंट करती हैं तो क्या उन्हें दबाव महसूस होता है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि दबाव नहीं उन्हें गर्व महसूस होता है। यहां पर एक्ट्रेस ने एक पाकिस्तानी फैन के देश में आने के सवाल का भी जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें जहां भी ले जाया जाएगा, वो जाएंगी। उन्हें खुशी होगी।

नेपोटिज्म पर राय

नेपोटिज्म बॉलीवुड का सबसे बड़ा और चर्चित मुद्दा है और इसमें आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ा है। कई बार उनके बारे में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि ऑडियंस जब यह देखती है कि कलाकार अच्छा काम कर रहा है तो सब कुछ माफ कर देती है।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

पिछले 1 साल से एक्ट्रेस बड़े परदे से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें जिगरा में देखा गया था। अब वह अपनी आने वाली फिल्म अल्फा पर काम कर रही हैं, जिसे शिव रवैल के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews