आलिया ने शेयर की रणबीर की अनदेखी तस्वीर, फैंस को दिया एक्टर की खूबियों का ऐसा जवाब 

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रेगनेंसी की खबरों के बाद से ही इस कपल की खूब चर्चा हो रही है। आए दिन इन दोनों की ही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती रहती है। इतना ही नहीं यह दोनों ही कपल फैंस के दिलों पर भी राज कर रहे हैं।

आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा। इस फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब है। दरअसल इस फिल्म का बीते ही दिन एक नया गाना रिलीज किया गया है जिसका नाम है “देवा देवा”, इससे पहले भी इस फिल्म का एक और गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

Must Read : ऐसी हो गई डिलीवरी से पहले Sonam Kapoor की हालत, तस्वीर शेयर कर बताया हाल

alia bhatt

जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट आए दिन अपनी पति की तारीफ करती हुई नजर आती है। ऐसे ही अभी हाल ही में उन्होंने अपने पति की अच्छी क्वालिटी का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जी हां, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर की कुछ तस्वीर शेयर की है। जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

आलिया ने शेयर की रणबीर की अनदेखी तस्वीर – 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की अच्छाइयां बताई है। उन्होंने फैंस को जवाब देते हुए कहां है कि रणबीर के साथ काम करना बहुत आसान है, क्योंकि वह समय के पाबंदी है, वह एक अभिनेता के रूप में इतना कर रहे हैं। ऐसे में वह कभी भी फिल्म के सेट को बीच में नहीं छोड़ते हैं। उनका अनुशासन बहुत अच्छा है। वह शॉर्ट्स के बीच में मेरे लिए बहुत कुछ कर देते हैं।

alia bhatt

जैसा की आप सभी जानते हैं इन दिनों आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को काफी इंजॉय कर रही है। इसके साथ ही वह अपनी आने वाली फिल्मों के प्रमोशन में लगातार जुटी हुई है। आए दिन उन्हें बेबी बंप के साथ स्पॉट किया जाता है। आपको बता दे, 4 अगस्त के दिन एक्ट्रेस ने इंस्टा पर चाहने वालों के साथ एक इंटरैक्टिव लाइव ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट कीं। यहां फैंस ने कई सवाल जवाब किए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर की। जो खूब वायरल हो रही हैं।

इतना ही नहीं फैंस ने जब आलिया से उनकी आने वाली फिल्म डार्लिंग्स को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा स्क्रिप्ट स्क्रिप्ट और केवल स्क्रिप्ट. मुझे फैंस की दुनिया से प्यार हो गया और इसने मुझे क्या महसूस कराया। इसके अलावा एक ने उनसे फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा क्या आप सुन रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक इमोजी भी शेयर किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews