Alia Bhatt ने मां बनने के बाद शेयर की पहली फोटो, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Alia Bhatt

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर एक नन्हीं परी आई है और उसी के बाद से सभी को बच्ची का चेहरा देखने का इंतज़ार है। मां बनने के बाद आलिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है, हालांकि ये फोटो उनकी बेटी की नहीं लेकिन इसमें उनकी एक झलक के दीदार हुए है।

ये हैं 2022 के सबसे कॉमन और खतरनाक पासवर्ड, 1 सेकंड से भी कम समय में हो जाएंगे क्रैक

6 नवंबर को आलिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया और उसी के बाद से उन्हें दुनियाभर से मुबारकबाद मिल रही है। सभी को देखना है कि बेटी आलिया की तरह क्यूट है या रणबीर पर गई है। अब मम्मी बनने के बाद आलिया भट्ट ने पहली बार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। लेकिन ये फोटो बच्ची की नहीं, उनकी खुद की है। हालांकि इसमें वो भी साफ साफ नजर नहीं आ रही हैं।

इस फोटो में आलिया के हाम में एक ऑरेंज कलर का कॉफी मग दिखाई दे रहा है जिसपर ‘mama’ लिखा हुआ है। ये एक ब्लर फोटो है और बैकग्राउंड में आलिया की धुंधली सी झलक दिख रही है जिसमें वो एक लूज टीशर्ट में नजर आ रही हैं। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा है ‘ये मैं हूं’। शेयर होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ये पोस्ट वायरल हो गई और इसमें सेलेब्स के साथ उनके फैन्स भी बड़ी तादाद में कमेंट कर रहे हैं। आलिया की मम्मी के साथ टाइगर श्रॉफ, जोया अख्तर, सबा खान सहित कई लोगों ने प्यार लुटाया है। फैन्स उनसे बेटी का नाम पूछ रहे हैं और एक झलक दिखाने का इसरार भी कर रहे हैं। फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews