Alia Bhatt ने फैंस को दिखाई बेटी Raha की झलक, मिला ऐसा रिएक्शन

Alia Bhatt daughter pic

Raha Kapoor Photo: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साल 2022 की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। यह साल इन दोनों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ अप्रैल में यह कपल शादी के बंधन में बंधा, सितंबर में इनकी फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की और नवंबर में इनके घर पर एक नन्हीं परी का आगमन हुआ। कपूर परिवार ने अपनी इस नन्हीं परी का नाम राहा कपूर रखा। फैंस को अभी तक कपल की बेटी की झलक देखने को नहीं मिली है और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Raha की झलक

साल के आखिरी दिन पर सोशल मीडिया के जरिए आलिया भट्ट ने फैंस को राहा की एक झलक दिखाई है, जिस पर तरह-तरह के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। डिलीवरी के बाद से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जा रहा है। कुछ देर पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें फैंस को राहा की झलक देखने को मिली है। इस तस्वीर ने कहीं ना कहीं फैंस का दिन बना दिया है।

Alia Bhatt

फैंस का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है वह उनकी बेटी राहा की नहीं है बल्कि एक कस्टमाइज्ड बेडिंग सेट की है जिस पर Raha लिखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की रिया मौसी को इस ब्यूटीफुल पिंक कलर के बेडिंग सेट गिफ्ट के लिए धन्यवाद भी कहां है। फैंस को भी ये शानदार कलर कॉम्बिनेशन पसंद आया है। आलिया की बेटी के नाम की ही सही लेकिन झलक तो फैंस को दिख चुकी है। अब उन्हे उम्मीद है कि 2023 में उन्हें राहा का चेहरा देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews