Alia Bhatt’s Darlings: आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का टीजर जारी, कॉमेडी के साथ डार्क ह्यूमर

Alia Bhatt’s Darlings: आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का टीजर जारी, कॉमेडी के साथ डार्क ह्यूमर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट (Alia bhatt) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज के बाद अब एक और अच्छी खबर आ गई है। आलिया की फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज (Teaser of film Darlings released) हो गया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से आलिया भट्ट बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही हैं।

एक दिन पहले ही आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि फिल्म का टीज़र जल्दी आएगा। इसी के साथ लिखा था ‘थोड़ा डार्क थोड़ा कॉमेडी’। अब 30 सैकेंड का ये टीजर देखकर उनकी बात सच लग रही है। कॉमेडी के तड़के के साथ इसमें काफी सस्पेंस भी नजर आ रहा है। टीजर से अंदाज़ा लग रहा है कि स्टोरी लाइन डॉर्क कॉमेडी (dark comedy) हो सकती है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की पृष्ठभूमि मुंबई है और कहानी मां बेटी के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी तो असाधारण परिस्थितियों का सामना करती हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 5 अगस्त को रिलीज़ होगी।इस फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है और इसे शाहरुख खान की रेड रिलीज एंटरटेनमेंट और आलिया की इटरनल सनशाइन प्रोडकशंस मिलकर बना रहे हैं। फिल्म के गीत ख्यात शायर गुलजार ने लिखे हैं और संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews