आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का टीजर आउट, नए अवतार ने फैंस को किया दीवाना, वेदांग रैना भी छाए

Jigra Teaser:आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका एक नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं, वेदांग रैना भी इस टीजर में अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं।
Jigra Teaser

Jigra Teaser: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों को भावुक कर दिया है और उनका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म के टीजर ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की ‘उल्टी गिनती शुरू’… ‘जिगरा’ टीजर ट्रेलर आ गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तब से ही सोशल मीडिया पर ‘जिगरा’ ट्रेंड कर रहा है।

हाल ही में रिलीज हुए ‘जिगरा’ फिल्म के टीजर ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। इस टीजर में आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई-बहन के किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को इन दोनों ने बखूबी बयां किया है। दोनों ही कलाकारों के बीच का भावनात्मक बंधन देखकर दर्शक भावुक हो उठे हैं। रिलीज हुए टीजर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने भाई वेदांग रैना के लिए लड़ती हुई दिखाई दे रही है।

‘जिगरा’ के टीजर से पहले शेयर किए खूबसूरत पोस्टर्स

आपको बता दें, आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ के टीजर रिलीज होने से ठीक 2 घंटे पहले फिल्म के कुछ बेहद ही खूबसूरत पोस्टर्स सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स में आलिया का एक नया अवतार आपको देखने को मिलेगा। आलिया भट्ट के इन फोटो को देखने के बाद दर्शक उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं, उनके उत्साह का अंदाजा आलिया भट्ट की पोस्ट के नीचे आ रहे कॉमेंट से लगाया जा सकता है। जब आलिया ने टीजर रिलीज होने के 2 घंटे पहले कुछ फोटोज शेयर की, तब से ही सभी बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे थे।
<

आलिया भट्ट और उनकी फिल्म

आलिया भट्ट ने न सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है बल्कि उन्होंने एक निर्माता के रूप में भी अपनी प्रतिभा को उभरा है। आपको बता दें, ‘जिगरा’ उनके प्रॉडक्शन कंपनी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में नेटफ्लिक्स के लिए एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का निर्माण किया था। इस फिल्म में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। डार्लिंग्स को दर्शकों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था। अब सभी लोग बेसब्री से जिगरा के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वे अपने पति रणबीर कपूर और विकी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews