इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए आलिया, रणबीर और शाहरुख, फैंस ने कर दी ये मांग

Alia Ranbir Shahrukh trio

Alia Ranbir Shahrukh Trio: शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तीनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर नाम हैं और इनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। तीनों ने हो अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स और बेहतरीन फिल्मी प्रोजेक्ट से दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है और जरा सोचिए अगर यह तीनों साथ नजर आएंगे, तो दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल कहां पहुंच जाएगा। हाल ही में रणबीर कपूर के बर्थडे पर इन तीनों को एक खास प्रोजेक्ट में साथ देखा गया और इन्हें देखने के बाद फैंस की खुशी का बिल्कुल भी ठिकाना नहीं है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गिनती इंडस्ट्री के पावर कपल में होती है और उनकी इस पावर में डबल एनर्जी भरने का काम शाहरुख खान ने कर दिया है। यह तीनों एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आए हैं, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों के जोश को बढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

तीनों कलाकारों का शानदार प्रोजेक्ट

बता दें कि शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ देखा गया है। ये एक स्टील ब्रांड का ऐड है जिसमें तीनों रॉयल अवतार में साथ दिखाई दे रहे हैं। जब आप इसका बैकग्राउंड देखेंगे तो यह काफी हद तक किंग खान की हालिया रिलीज मूवी ‘जवान’ से मिलता जुलता दिखाई देगा।

Alia Ranbir Shahrukh trio

ब्रांड के ऐड में सबसे पहले रणबीर कपूर अपने हाथों में रोड लिए अपना चश्मा ऊपर करते हैं। वहां पीछे से आलिया भट्ट पहुंचती है और फिर सुपरस्टार शाहरुख खान अपने जवान अवतार में नजर आते हैं। जब इन तीनों की एंट्री दिखाई गई है तो एक डायलॉग भी आता है, जो यह है कि “आरके का है वंडर, आलिया है शो स्टॉपर, रुंगटा स्टील्स का किंग खान है थंडर की तरह।” इस ऐड में तीनों सितारों का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

दर्शकों ने की ये मांग

इस ब्रांड के ऐड में इन तीनों सितारों को साथ देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इन्हें साथ में देखकर कहा इस पीढ़ी के सुपरस्टार्स के साथ मेगास्टार शाहरुख खान। दूसरे ने कहा इन्हें एक साथ किसी फिल्म में देखना चाहता हूं। एक अन्य ने कहा रणबीर और किंग खान एक साथ मजा आ जाएगा। इसके अलावा और भी कई कमेंट इन तीनों सितारों को एक साथ देखने के बाद सामने आए कई। बहरहाल, यह तीनों किसी फिल्मी प्रोजेक्ट में कब साथ नजर आएंगे, यह बता पाना मुश्किल है। लेकिन फैंस ने इसका इंतजार करना शुरू कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews