Raha Kapoor के साथ वॉक पर निकले Alia-Ranbir, मां की गोद में नजर आई राहा

Raha Kapoor

Raha Kapoor Photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा अभी सिर्फ 2 महीने की हुई है, लेकिन इस नन्ही परी ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। हर कोई कपल की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब है। इसी बीच दोनों स्टार्स को अपनी बच्ची के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए देखा गया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वॉक पर निकली Raha Kapoor

सामने आई तस्वीरों में रणबीर और आलिया ब्लैक ट्रैक सूट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।इस दौरान उनके साथ आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद है। सुबह-सुबह अपनी बेटी को मॉर्निंग वॉक पर लेकर निकले कपल की तस्वीरों को फोटोग्राफर से छुपकर कैद किया है। हालांकि, इस दौरान भी बच्ची का चेहरा नजर नहीं आ रहा है क्योंकि उसे छुपाया जा रहा है।

Raha Kapoor

जो तस्वीरें वायरल हुई है उसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को प्रैम में घूमा रहे हैं। बता दें कि पहले कपल ने मीडिया को इनवाइट किया था जहां पर इन्होंने अपने फोन में बेटी की तस्वीरें दिखाते हुए सभी से उसकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश ना करने की अपील की थी। कपल चाहता है कि जब तक उनकी बेटी दो साल की नहीं हो जाती उसकी तस्वीरें क्लिक ना को जाएं। हालांकि इन सभी बातों के बीच एक बार फिर राहा की तस्वीरें चर्चा का विषय है।

Raha Kapoor

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews