‘कॉफी विद करण 8’ में आलिया ने किया खुलासा, बताया- राहा की फोटो वायरल होने पर क्यों आया था रोना

‘कॉफी विद करण 8’ में आलिया ने किया खुलासा, बताया- राहा की फोटो वायरल होने पर क्यों आया था रोना

‘Koffee with Karan 8’ : करण जौहर एक प्रसिद्ध और सफल फिल्म निर्माता, निर्देशक और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उनका शो “कॉफी विद करण” बहुत पॉपुलर है, जिसमें वे बॉलीवुड सितारों को बुलाकर उनकी निजी जिंदगी और ताजा मुद्दों पर बातचीत करते हैं। यह शो दर्शकों को सितारों के असली और व्यक्तिगत रूप को देखने का मौका देता है। बता दें कि करण बॉलीवुड में कई प्रमुख फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रहे हैं। करण जौहर अपनी बातचीत, विचार और व्यक्तित्व को लेकर विवाद में भी रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है और उनका शो दर्शकों को काफी पसंद भी आया है। इसी कड़ी में “कॉफी विद करण” के 8वें सीजन में आज आलिया भट्ट और करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।

4चौथे एपिसोड का प्रोमो आया सामने

बता दें कि कॉफी विद करण 8 के 4चौथे एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जिसमें दोनों अभिनेत्री अपने जीवन से जुड़े किस्से शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान आलिया ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी की तस्वीर वायरल होते ही वो क्यों रो पड़ी थी, जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया।

करण ने आलिया से पूछा ये सवाल

दरअसल, करण ने आलिया से सवाल पूछा कि राहा की तस्वीर वायरल होने पर क्यों रोई थी। जिसपर आलिया ने जवाब देते हुए बताया कि जब उनकी बेटी राहा की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तब वो कश्मीर में थी और शूटिंग में व्यस्त थीं। उन्होंने बताया कि जन्म देने के बाद आपकी शरीर को वापसी करने में किसी काफी टाइम लगता है। आगे वो बोली, ‘राहा को फीडिंग कराना पड़ता था, रात में सो पाती थी। साथ ही शूटिंग के बीच भाग भी रही थी।

रनबीर को किया फोन

इस दौरान मैंने रनबीर को फ़ोन करके कहा था कि ये टाइम मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा है। जिसके बाद रनबीर ने अपने काम को रोककर राहा को लेने पहुँचे थे। जिसके बाद मैं काफी रिलैक्स हो गयी थी। इस घटना के बाद जब मैं ट्रेवल कर रही थी तो एक फोटो देखी, जिसमें राहा का साइड फेस दिख रहा था। जिसे देखकर मैं रो पड़ी थी। मैं नहीं चाहती थी लोग मेरी बेटी का चेहरा देखें।

करण जौहर ने शेयर किया प्रोमो

बता दें कि यह एपिसोड 16 नवंबर को टेलिकास्ट होगा। जिसे शेयर करते हुए करण ने लिखा, “इससे ज्यादा PHAT नहीं मिल सकता!!! सबसे प्यारी क्वींस- करीना कपूर खान और आलिया भट्ट को कॉफ़ी विथ करण के नए एपिसोड में देखें। इस प्रोमों में दोनों अभिनेत्री करण की क्लास लगाती नज़र आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना से बात करते वक़्त करण कैसे सकपका जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews