एलायंस का धामकेदार ट्रेलर रिलीज, 8 जोड़ियों के साथ धूम मचाएंगे कुणाल खेमू

कुणाल खेमू अपने शो एलायंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो एक रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें आठ जोड़ियां एक दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी।
Alliance

दर्शकों को जितना फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार रहता है रियलिटी शो भी उतने ही चर्चा में बने रहते हैं। अब कुणाल खेमू अपने नए शो एलायंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है जो काफी मजेदार नजर आ रहा है। इसमें 8 जोड़ियां, 42 एपिसोड तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।

इस शो के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह भरोसे और ताकत के साथ टिके रहने का खेल है। दरअसल, यह एक अनस्क्रिप्टेड सीरीज है जिसके 42 एपिसोड आएंगे। हर एपिसोड दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा। इसमें दर्शकों को वह अनुभव मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है।

गेम्स ये सीक्रेट मिशन से भरपूर शो

इस शो में 16 एलायंस कपल के रूप में खेल में एंट्री करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इन्हें हेर फेर वाली रणनीति सीक्रेट मिशन और नॉलेज पर आधारित गेम्स का सामना करना पड़ेगा। हर एलायंस को गेम में बने रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पॉइंट जुटाने होंगे। दर्शकों के लिए यह सफर काफी ट्विस्टर टर्न से भरा हुआ रहने वाला है। कुणाल खेमू को होस्ट के रूप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं।

नजर आएंगे ये कपल

एलायंस में मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई चेहरे एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इसमें हिंदी, भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री कर रहे हैं। इसके अलावा कुशाल टंडन अर्सलान गोनी के साथ नजर आएंगे। जैद दरबार को डेजी शाह के साथ टीम में देखा जाएगा। जानी-मानी टेलीविजन होस्ट एक्टर और मॉडल मिनी माथुर टेलिविजन पर्सनैलिटी निखिल चिनप्पा के साथ इस कंपटीशन में आ रहीं हैं।

यूट्यूबर से लेकर डिजिटल क्रिएटर सब कुछ

डिजिटल क्रिएटर रूही दोसानी टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर के साथ पार्टनरशिप में हैं। गेमिंग कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह कंटेंट क्रिएटर डोली जावेद के साथ नजर आएंगे। यूट्यूबर पायल गेमिंग कंटेंट क्रिएटर सैबी सूरी के साथ नजर आएंगी।

कब और कहां देख सकते एलायंस

ये शो 26 जून से प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसका हर एपिसोड दोपहर 12 बजे आएगा। एलायंस कब तक एक दूसरे के साथ ही बने रहते हैं कौन दुश्मन में बदल जाता है और कौन दोस्त बने रहकर बाहर निकालने की कोशिश करता है यह सब कुछ शो में देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews