Alpha की एडवांस बुकिंग हुई ओपन, घर बैठे बुक करें आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर की टिकट

अल्फा की रिलीज में केवल 2 दिन बचे हैं और फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग विंडो ओपन कर दी गई है। अगर आप भी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन देखना चाहते हैं तो घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं।
Alpha

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगभग 2 साल बाद आलिया अपनी का फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी हाई है।

अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों की मौजूदगी से भरी हुई यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म के ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।

Alpha की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू

अल्फा की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। X पर की गई इस पोस्ट में लिखा है हम थोड़ा फाइट कर लेते हैं आप टिकट बुक कर दो। इसके नीचे टिकट बुकिंग एप्लीकेशन की लिंक दी गई है। दर्शक लंबे समय से बुकिंग ओपन होने का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। अक्सर किसी भी फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते या फिर चार-पांच दिन पहले एडवांस बुकिंग ओपन की जाती है। लेकिन अल्फा के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। टिकट बुकिंग विंडो केवल 2 दिन के लिए खोली है है। इसके बाद फिल्म दुनिया भर में रिलीज कर दी जाएगी। मेकर्स को एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई होने की आशा है। जिसका असर ओपनिंग देकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ेगा। जिन्हें टिकट बुक करना है वह बुक माय शो और डिस्ट्रिक ऐप के जरिए कर सकते हैं।

आलिया भट्ट का कमबैक

अल्फा आलिया भट्ट के लिए एक अच्छा कमबैक साबित हो सकती है। उनकी पिछली फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। एक्ट्रेस को पहली बार एक्शन अवतार में देखा जाने वाला है। उन्हें फाइट करता देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews