आलिया भट्ट की Alpha का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज, खुफिया मिशन पर जाती नजर आई एक्ट्रेस

आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक्ट्रेस का शानदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है। बॉबी देओल फिल्म में उनके पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Alpha Teaser

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म अल्फा को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने रोमांटिक से लेकर एक्शन सभी तरह की फिल्मों में काम किया है। आप इस स्पाई थ्रिलर के जरिए वह नई दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं और अब मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर इस उत्साह को बढ़ा दिया है।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के तहत बनाई जा रही इस फिल्म का पहला टीजर सामने आ गया है। इसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक दिखाई दे रही है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार यह टीजर कैसा है।

अल्फा का टीजर हुआ रिलीज

10 जून यानी आज अल्फा का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई थी। तय समय के मुताबिक इसे रिलीज कर दिया गया है। यशराज फिल्म्स ने X हैंडल पर इसे शेयर किया है। फर्स्ट किल के नाम से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर यह पता चल रहा है कि आलिया भट्ट को बॉबी देओल की बेटी के किरदार में देखा जाएगा।

कैसी है कहानी

टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल अपनी बेटी को जासूस बनाना चाहते हैं और उससे खतरनाक खुफिया मिशन को अंजाम दिलवाते हैं। इस दौरान आलिया का एक्शन पूरी तरह से लाइमलाइट में बना हुआ है। एक्ट्रेस को इस तरह एक्शन करता देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। टीजर में फिलहाल इन दोनों कलाकारों को ही हाईलाइट किया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि अन्य किरदारों के लिए स्पेशल टीजर रिलीज किए जाएंगे। कुल मिलाकर यह वीडियो बहुत शानदार है और इसे देखने के बाद कम से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई है।

कब आएगी फिल्म

निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक शिव रवैल की इस फिल्म को पहले 10 जुलाई को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब यह 3 जुलाई को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews