‘फाइटर’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, हैरान कर देगा जबरदस्त एरियल एक्शन

Fighter

Fighter Teaser: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर एक्टर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। यह एरियल एक्शन पर तैयार की गई फिल्म है जिसे देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट नजर आ रही है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आई थी और बताया गया था कि इसका टीजर आने वाला है। सितारों का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब 8 दिसंबर को इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। यह टीजर बहुत ही जबरदस्त है जो दर्शकों का दिल जीत रहा है।

ऐसी है कहानी

फिल्म ‘फाइटर’ का जो टीजर रिलीज हुआ है उसमें स्क्वाड्रन लीडर्स की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रितिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को देखा जाने वाला है। यह तीनों स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें ऋतिक रोशन को ‘पैटी’ का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में दीपिका का नाम ‘मिन्नी’ और अनिल कपूर ‘रॉकी’ के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और इमोशन एक साथ नजर आएंगे।

एरियल एक्शन से भरपूर कहानी

फिल्म ‘फाइटर’ का जो धांसू टीजर रिलीज हुआ है, उसे देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एरियल एक्शन देखा जाने वाला है। सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण को भी एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है।

कब आएगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाई जा रही फिल्म ‘फाइटर’ की बात करें तो वायकॉम स्टूडियो और मार्कफ्लेक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इसके पहले सिद्धार्थ ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी शानदार फिल्में भी बना चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इसे अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews