मुसीबत में फंसी अमीषा पटेल, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

अमीषा पटेल एक बार फिर मुश्किल में फंस गई हैं। एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने उन पर पैसा लेकर कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप लगाया। कोर्ट की सुनवाई में न पहुंचने के चलते एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
Ameesha Patel

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल इस बार वह अपने बोर्ड लुक या फिर किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। मुरादाबाद की एसीजेएम 5 की अदालत ने एक्ट्रेस के नाम एक वारंट जारी किया है। दरअसल एक्ट्रेस तारीख पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थे जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही अदालत ने 27 मार्च को एक्ट्रेस को पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला एक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है जिसमें शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक्ट्रेस ने 11 लाख रुपए लेने के बावजूद भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई।

ये है मामला

इस पूरे मामले में एक्ट्रेस और उनकी टीम पर 11 लाख एडवांस लेने के बावजूद इवेंट में न शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एक्ट्रेस को एक शादी में शामिल होकर डांस का इनविटेशन दिया गया था। उन्होंने इनविटेशन एक्सेप्ट करने के साथ एडवांस पेमेंट भी ले लिया था लेकिन कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी।

जारी हुआ वारंट

इस प्रोग्राम में एक्ट्रेस के डांस का प्रबंधन करने वाले ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। एक्ट्रेस के खिलाफ धारा 120 बी, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सनी के दौरान बिना कोई ठोस कारण दिए जब हमेशा अदालत में पेश नहीं हुई तो उनके खिलाफ गैर सम्मानित वारंट जारी किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews