अमिताभ बच्चन के लिए बहुत खास है 10 सितंबर, कहलाता है करियर का गोल्डन डे

अमिताभ बच्चन को हम सभी सदी के महानायक के रूप में पहचानते हैं। चलिए आज हम आपको यह बताते हैं कि 10 सितंबर का दिन उनके लिए खास क्यों है।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक ऐसे एक्टर हैं, जो दर्शकों के बीच पांच दशक से राज कर रहे हैं। अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग के जरिए उन्होंने जो पहचान हासिल की है उसकी वजह से उन्हें सदी का महानायक कहा जाता है। अमिताभ ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। क्या आप जानते हैं कि 10 सितंबर का दिन अमिताभ बच्चन के लिए बहुत ही खास है।

वैसे तो अमिताभ के जन्मदिन से लेकर उनकी मैरिज एनिवर्सरी और अन्य चीज दर्शकों के बीच चर्चा में रहती है और इसे वह किसी खास दिन की तरह सेलिब्रेट करते हैं। इसी तरह से अमिताभ के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास है। चलिए आपको बता देते हैं कि आखिरकार आज ऐसा क्या है जो बिग बी के लिए बहुत बड़ा दिन है।

Amitabh Bachchan के लिए खास है 10 सितंबर

अमिताभ बच्चन के लिए 10 सितंबर का दिन बहुत ही खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के दिन उन्हें वह सम्मान मिला जिसे पाने की चाहत हर एक्टर की होती है। हर किसी का यह सपना पूरा भी नहीं होता। आज के दिन 2001 में बिग बी को ‘अलेक्जेंड्रिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में ‘सदी केअभिनेता’ का खिताब मिला था। यह केवल उनके लिए नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए दुनिया भर में सम्मान का प्रतीक बन गया।

अमिताभ का हुआ सम्मान

लगभग पांच दशक से अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों में काम किया। अपने काम की बदौलत उन्हें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत पहचान मिले। अरब और मिस्र देश में उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग रहती है जो उनकी फिल्में बहुत पसंद करती है। एक्टर को यह सम्मान उनकी एक्टिंग और सामाजिक कामों में भागीदारी के लिए मिला था। यह केवल देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके काम को मिली पहचान दिखाता है। 50 सालों से किसी एक्टर का इंडस्ट्री में एक्टिव होना वैसे भी एक बहुत बड़ी बात है।

ये फिल्म साबित हुई टर्निंग पॉइंट

अमिताभ बच्चन ने 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करते हुए देखा गया लेकिन वह पहचान हासिल नहीं हुई। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 12 फ्लॉप फिल्में दी थी। यह दौर बिग बी के लिए बहुत मुश्किलों से भरा हुआ था लेकिन जब उन्होंने ‘जंजीर’ में काम किया तो उनकी किस्मत पलट गई। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई और इसके बाद बिग भी महानायक बनने की राह पर निकल पड़े। उसके बाद एक उन्होंने कई शानदार फिल्में की और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी करी। आज भी वह दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में पीछे नहीं हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews