Hindi News

अमिताभ बच्चन के 5 बड़े रिकॉर्ड्स, ऐसे ही महानायक नहीं कहलाते बिग बी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अमिताभ बच्चन अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड कायम किए हैं।
अमिताभ बच्चन के 5 बड़े रिकॉर्ड्स, ऐसे ही महानायक नहीं कहलाते बिग बी

अमिताभ बच्चन को ऐसे ही बॉलीवुड का महानायक नहीं कहा जाता। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग दमदार आवाज और कद काठी से अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

अमिताभ बच्चन आज जिस मुकाम पर बैठे हुए हैं वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। 83 साल की उम्र में भी वह लगातार काम कर रहे हैं और अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। चलिए जान लेते हैं कि वह किन रिकॉर्ड की बदौलत महानायक बने।

अमिताभ बच्चन के रिकॉर्ड

फिल्म पा

अमिताभ बच्चन को साल 2009 में आई इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे का रोल करते हुए देखा गया था जो बढ़ती हुई उम्र के साथ बूढ़ा हो रहा था। फिल्म में महानायक के असली बेटे अभिषेक ने उनके पिता का किरदार निभाया था। इसके जरिए एक बहुत गंभीर बीमारी को समाज के सामने रखने की कोशिश की गई थी।

सिंगिंग का रिकॉर्ड

अमिताभ बच्चन केवल एक्टिंग के मामले में ही नहीं बल्कि सिंगिंग के मामले में भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने 19 सिंगर के साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा में अपनी आवाज दी थी जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है।

सबसे ज्यादा डबल रोल

अमिताभ बच्चन के नाम बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बार डबल रोल निभाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 1983 में आई फिल्म महान में उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया था और दर्शकों को आराम कर दिया था।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

महानायक में अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड और पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें फिल्म फेयर अवार्ड में लीड एक्टर के तौर पर 42 बार नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने 16 बार फिल्म फेयर और चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

बने स्टार ऑफ द मिलेनियम

बेबी को 1999 में बीबीसी न्यूज़ के ग्लोबल ऑनलाइन पोल में स्टार ऑफ द मिलेनियम चुना गया था। इस मामले में उन्होंने चार्ली चैपलिन और मार्लन ब्रैंडो जैसे कलाकारों के पीछे छोड़ दिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews