साल 2026 की शुरुआत से अब तक कई फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आई। कुछ हॉलीवुड फिल्में तो ऐसी भी रही जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के आगे ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस किया। फिलहाल इस लिस्ट में द डेविल वियर्स प्राडा 2 और माइकल का नाम शामिल है।
यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है लेकिन जिस फिल्म में दुनिया भर में धूम मचा दी है वह माइकल जैक्सन पर आधारित माइकल है। क्रिटिक्स में इस फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया था क्योंकि उनका बोलना था कि कुछ चीज सही से पेश नहीं की गई है। लेकिन इसके बावजूद भी ये नंबर वन पर बनी हुई है।
भारत में माइकल की धूम
माइकल को रिलीज हुए चौथा हफ्ता शुरू हो गया है और यह भारत में अभी जबरदस्त कमाई कर रही है। 25 दिनों में इसमें भारत में 60.19 करोड़ का कारोबार किया है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 72.86 करोड़ रहा।
माइकल जब रिलीज हुई थी तो पहले वीकेंड में से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले नॉर्थ अमेरिका से इतनी 26.1 मिलियन डॉलर यानी 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जिसे दुनिया भर में 6746 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी बायोपिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बायोपिक बन चुकी है। इसके आगे ओपनहाइमर और बोहेमियन है। इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में 900 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए थे। अब माइकल जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लग रहा है कि यह इस आंकड़े को पार कर सकती है। पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर यह पहले ही अपनी जगह बना चुकी है।






