खास होगा Amitabh Bachchan का 81वां जन्मदिन, महानायक से जुड़ी यादगार चीजों की होगी नीलामी

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और सदी के महानायक का खिताब अपने नाम किया है। अमिताभ बच्चन ने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, सभी ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है और आज भी फिल्मों में उनके किरदार का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। 11 अक्टूबर को महानायक का जन्मदिन आने वाला है और इसके पहले उनकी यादगार चीजों की नीलामी रखी गई है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाली है।

यह बिग बी का 81वां जन्मदिन है, जो काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ चीजों की नीलामी की जाएगी। 11 अक्टूबर के दिन को खास बनाने के लिए एक ऐतिहासिक ऑक्शन की तैयारी की गई है, जो उनके फैंस के लिए काफी खास होगी।

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर ऑक्शन

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन काफी खास हो इसके लिए एक ऑक्शन का आयोजन किया गया है, जो रिवाज एंड आइव्स द्वारा होस्ट की जाने वाली है। इस नीलामी का आयोजन ‘बच्चनेलिया’ नाम से किया जाएगा जहां पर महानायक से जुड़ी कई तरह की चीजों को खरीदा जा सकता है। यह नीलामी 5 से 7 अक्टूबर तक चलने वाली है।

यादगार चीजों की होगी नीलामी

अमिताभ बच्चन की जो चीजें नीलाम होने वाली है, उनमें उनकी सुपरहिट फिल्में दीवार, शोले, जंजीर, फरार के पोस्टर, लॉबी कार्ड, बुकलेट, तस्वीरें और ओरिजिनल आर्टवर्क शामिल किया गया है। शादी की जब फिल्म शोले हिट हुई थी तब रमेश सिप्पी ने पूरी टीम के लिए एक खास पार्टी का आयोजन किया था। उसकी कुछ तस्वीरें भी ऑक्शन में बेची जाएगी। इसके अलावा उनकी अन्य शानदार फिल्मों से जुड़ी हुई चीजों को भी फैंस के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

महानायक का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी उम्र भले ही 80 साल की हो चुकी है, लेकिन वह अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आज भी बड़े पर्दे पर अपनी कलाकारी से वो फैंस को दीवाना बना देते हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो उन्हें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ ‘गणपत’ में देखा जाने वाला है, जो 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी दिखाई देंगे, जो 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews