एक बार फिर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी साथ-साथ, बस थोड़ा सा इंतजार

एक बार फिर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी साथ-साथ, बस थोड़ा सा इंतजार

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में सुपर हिट रही हो। वो चाहे सत्ते पे सत्ता हो, नसीब, सुपर डुपर हिट शोले या फिर कुछ समय पहले आई बाग़बान। उन्हे हर दौर में दर्शकों की बेपनाह मोहब्बत मिली। इस उम्र में भी अमिताभ और हेमा मालिनी ने जिस तरह खुद को फिट और एक्टिव रखा है उसने उनके बीच की केमिस्ट्री को भी बरकरार रखा है। अब एक बार फिर ये दोनों सेलिब्रिटी एक साथ सामने आने वाले हैं।

किंग खान के बेटे आर्यन का समर्थन करना मध्य प्रदेश के किस नेता को पड़ा भारी, नोटिस जारी

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 13 (KBC 13) में हर शुक्रवार को सेलिब्रिटी डे होता है। और इस सप्ताह के सेलेब्रिटी गेस्ट होंगे हेमा मालिनी और शोले फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy)। एक बार फिर शोले (Sholay) का रियूनियन होने जा रहा है। इस शो का ट्रेलर चैनल ने रिलीज कर दिया है और इसमें साफ नजर आ रहा है कि शोले की टीम एक बार फिर कमाल करने वाली है। यहां अमिताभ और हेमा कई बार शोले के डायलॉग्स बोलते नज़र आते हैं, वहीं एक दूसरे के साथ जमकर मज़ाक भी करते हैं। बातों बातों में जब अमिताभ कहते हैं “तुम्हारा नाम क्या है बसंती” तो हेमा मालिनी अपनी सारी अदाओं के साथ जवाब देती हैं “साला नौटंकी”। ये छोटी छोटी झलकियां दर्शकों को बेहद भा रही हैं और अब सभी को इस पूरे एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतज़ार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews