रेखा को छोड़ Amitabh Bachchan ने क्यों थामा जया का हाथ, एक्ट्रेस की इस चीज पर दिल हार बैठे थे बिग बी

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर चर्चा में बने रहते हैं। चलिए आज आपको यह बताते हैं कि आखिरकार जया की किस चीज ने अमिताभ को दीवाना बना दिया था।
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट रहे हैं। वो एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी न किसी वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। बिग बी की फिल्में हों या फिर उनका चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति, कुछ ना कुछ सुर्खियों में आ ही जाता है।

इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ ने प्रोफेशनल फ्रंट पर जितनी सुर्खियां बटोरी है। उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हुई है। अपने दशकों के लंबे करियर में बिग बी ने कई हसीनाओं के साथ काम किया। मशहूर एक्ट्रेस रेखा के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी हुए। हालांकि, उन्होंने सारी हसीनाओं को छोड़ जया बच्चन का हाथ थामा। रेखा और महानायक के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे चलिए आज ये जान लेते हैं कि महानायक का दिल जया की किस बात पर आ गया था।

शादी को हुए 52 साल

अमिताभ बच्चन और जया ने 3 जून 1973 में शादी की थी। यह दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी को लगभग 52 साल होने जा रहे हैं लेकिन इनका रिश्ता आज भी वैसा ही है। ये कई मौके पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

Amitabh Bachchan

गुड्डी के सेट पर हुई मुलाकात

अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात 1971 में आई फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी। यहां साथ काम करते-करते दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और फिर प्यार में पड़ गए। इसके बाद इन्हें चुपके-चुपके, जंजीर और शोले जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। कपल की शादी के बाद दो अनजाने के सेट पर रेखा के साथ अमिताभ का अफेयर शुरू हुआ। हालांकि, वह शादीशुदा थे जिस वजह से यह रिश्ता लंबा नहीं चला।

किस चीज पर दिल हारे अमिताभ (Amitabh Bachchan)

बिग बी और जया की लव स्टोरी की बात करें तो शहंशाह ने खुद बताया था की जय की किस बात पर उनका दिल आ गया था। अपने किस्सों के लिए मशहूर महानायक ने बताया था कि जब उनकी जया से मुलाकात हुई थी तब एक्ट्रेस के बाल बहुत लंबे और काले थे। इन्हीं लंबे बालों को देखकर अमिताभ अपना दिल हार बैठे थे और उन्होंने जया को शादी के लिए हां कह दिया था। वह बताते हैं कि उन्हें जया के बाल बेहद पसंद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews