
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitah Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपने विवाह की 49वीं सालगिरह (Wedding anniversary) मना रहे हैं। इनकी शादी 1973 में हुई थी। इस मौके पर सीनियर बच्चन ने अपनी शादी की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर ही वो अपने विचार और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शादी की सालगिरह पर भी उन्होने अपनी और जया बच्चन की शादी की एक फोटो शेयर की है। इसमें अमिताभ दूल्हा बने हुए हैं और जया बच्चन लाल साड़ी में बेहद सुंदर दुल्हन दिख रही हैं। ये शादी की किसी रस्म की फोटो है। फोटो शेयर करने के बाद से उन्हें मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया। बड़ी तादाद में लोग उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि “जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूँ । धनयवाद ! सब को उत्तर न दे पाएँगे, इस लिए यहाँ प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें।”
T 4303 – जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूँ । धनयवाद !
सब को उत्तर न दे पाएँगे, इस लिए यहाँ प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/UYfnwDgXQl— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 3, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

