इस फिल्म ने दिया था Amitabh Bachchan के डूबते करियर को सहारा, करोड़ों का कर्ज चुका पाए थे बिग बी

बॉलीवुड के बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। एक समय ऐसा भी रहा जब वह फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे थे और उनका करियर बहुत डाउन हो गया था। ऐसे में एक फिल्म उनके करियर की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया था।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार आवाज के लिए मशहूर हैं। वो दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उन्होंने दीवार और जंजीर जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। उन्होंने एक नहीं बल्कि अनगिनत हिट फिल्में दी है, जिसकी वजह से वह मशहूर हुए हैं।

वैसे तो हमें तो अमिताभ को हमेशा हिट देने वाले एक्टर के नाम से पहचाना जाता है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उनका करियर डूबता चला गया और ऐसा लग रहा था फिर से ऊपर नहीं आ पाएंगे। हालांकि, इसी समय उन्होंने गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम किया जो उनके करियर को बचाने में मददगार साबित हुई। इतना ही नहीं इस फिल्म की वजह से एक्टर का 90 करोड़ का कर्ज भी चुक गया था।

इस फिल्म ने बचाया अमिताभ का करियर (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन और गोविंद दोनों ही सुपरस्टार हैं। 90 के दशक में गोविंदा का नाम काफी पॉपुलर था और हर कोई उनके साथ फिल्म बनाना चाहता था। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने बड़े मियां छोटे मियां में काम किया। इस समय बिग भी अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और एक के बाद एक फिल्म में फ्लॉप हो रही थी। जैसे ही यह फिल्म आई इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और अमिताभ का करियर ग्राफ एक बार फिर ऊपर चला गया।

एक्टर पर था 90 करोड़ का कर्जा!

अपनी फ्लॉप होती फिल्मों के बीच कमाई का नया जरिया बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने प्रोडक्शन वेंचर भी खोला था जो ज्यादा नहीं चल पाया। बताया जाता है कि इस तरह से उन पर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया था। वह इतना ज्यादा परेशान हो गए थे की एक्टिंग से रिटायरमेंट लेना चाहते थे। उन्होंने 5 साल तक काम नहीं किया और जब सिल्वर स्क्रीन पर लौटे तो वह फिल्म भी फ्लॉप हो गई।

डेविड धवन ने किया अप्रोच

अमिताभ के डूबते करियर के बीच डेविड धवन ने उन्हें गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम करने को कहा। बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए यह जोड़ी हिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई। 35.14 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह 1998 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसमें रवीना टंडन और राम्या कृष्णन को भी देखा गया था।

फिल्म का सीक्वल हुआ फैल

बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अमिताभ की सारी परेशानी भी दूर कर दी। साल 2024 में इसी नाम से एक और फिल्माई जिसमें टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार को लीड कैरेक्टर में देखा गया था। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बनाने में 350 करोड़ लगाए गए। यह केवल 111.49 करोड़ कमा सकी। इसे पहली फिल्म की तरह सफलता नहीं मिल पाई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews