Uunchai Trailer Out: दोस्ती के लिए एवरेस्ट की उंचाई पर जाएंगे अमिताभ बच्चन, देखें Trailer

Uunchai Trailer Out: दोस्ती के लिए एवरेस्ट की उंचाई पर जाएंगे अमिताभ बच्चन, देखें Trailer

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक सूरज बडजात्या की मूवी Uunchai का ट्रेलर आउट हो चुका है। बता दें कि इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। उनके अलावा इस फिल्म में बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन दिग्गज सितारों के अलावा परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दरअसल, यह फिल्म चार दोस्तों पर आधारित फिल्म है। जिसमें लाइफ के हर अच्छे उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। फिल्म में दोस्तों की अहमियत को दर्शाया गया है लेकिन इनमें से एक दोस्त ऐसा है, जो अपने दोस्तों के साथ बचपन को दोबारा जीना चाहता है और माउंट एवरेस्ट पर  चढ़ना चाहता है, लेकिन उम्रदराज होने की वजह से उनके दोस्त उनके इस सपने का मजाक उड़ाकर उसे हंसी में टाल देते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनके उस दोस्त की मृत्यु हो जाती है जिसका नाम डैनी रहता है।

यह भी पढ़ें – किसानों को बड़ा तोहफा, रबी की 6 फसलों की MSP में वृद्धि, कैबिनेट ने दी मंजूरी, मिलेगा लाभ

इस फिल्म में उसी दोस्त की खातिर उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने का बाकि दोस्त ठान लेते हैं और बिना अपनी उम्र को देखते हुए तीनों एवरेस्ट की उंचाई नापने के लिए निकल पड़ते हैं। बता दें कि यह ट्रेलर 2 मिनट 50 सेकंड का है। जिसे देखते ही दर्शकों के आंखें नम हो गई है। ट्रेलर के आखिरी में एक गाना है, जिसे सुनकर आप 60-70 की यादों में गुम जाएंगे। फिल्म ‘उंचाई’ 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। जिसके लिए फैंन्स बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, सदी के महानायक गुडबाय के बाद उंचाई फिल्म से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं और इन दिनों बिग-बी कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है।

अमिताभ बच्चन

यह भी पढ़ें – दिवाली पर भूलकर भी न दें ये उपहार, जीवन से चला जाएगा सुख सौभाग्य

अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म सात हिंदुस्तानी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक-से-बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें जंजीर, दीवार, शोले, अमर अकबर एंथनी, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, कुल्ली, मर्द, शहंशाह, मोहब्बतें जैसी हिट फिल्में की है। अपने 50 सालों के करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार 19 फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ-साथ वे गायक, एक निर्माता और टीवी प्रजेंटर भी है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री व पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें – पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा पदोन्नति और ग्रेड पे का लाभ, तैयारियां तेज 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews