82 की उम्र में अपनी एनर्जी से यंगस्टर को मात देते हैं Amitabh Bachchan, ये है बिग बी का हेल्थ सीक्रेट

महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। चलिए आज हम आपको उनका हेल्थ सीक्रेट बता देते हैं।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 82 साल हो गई है। इतनी ज्यादा उम्र में भी वो अपनी शानदार एक्टिंग और एनर्जी से लोगों को हैरान कर देते हैं। ये वो उम्र होती है जब लोग रिटायरमेंट लेते हैं लेकिन बिग बी अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं।

कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी आई थी। इस फिल्म में एक्टर के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले थे। बिग बी का यह अवतार देखकर लोग हैरान हो गए थे। वैसे केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अमिताभ अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार उनके फिटनेस सीक्रेट क्या है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

अमिताभ बच्चन का हेल्थ सीक्रेट

अमिताभ बच्चन का हेल्थ सीक्रेट काफी कमाल का है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अपने दिन की शुरुआत हो तुलसी और नीम के पत्तों को चबाकर करते हैं। इसका इस्तेमाल वह अपनी बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए करते हैं।

बिग बिग डाइट काफी सिंपल और हेल्दी है। वह घर का ताजा खाना खाना पसंद करते हैं। उनके नाश्ते में दलिया, ड्राई फ्रूट और आंवला जूस शामिल रहता है। वो चीनी और चावल जैसी चीजों से दूर रहना पसंद करते हैं। अल्कोहल और नॉन वेज की उनकी जिंदगी में कोई जगह नहीं है। इसके अलावा वह प्राणायाम और योग भी रोज करते हैं।

Amitabh Bachchan का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन पांच दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अब तक उन्होंने सैकड़ो फिल्मों में काम कर लिया है और अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रखा है। कुछ समय पहले उन्हें रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टेयन में देखा गया था। एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह रामायण में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम और सई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews