Amitabh Bachchan ने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट की करोड़ों की प्रॉपर्टी, पहले से हैं इन संपत्तियों के मालिक

आज अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं। देशभर में फैंस उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को केवल अमिताभ के करीबी ही नहीं बल्कि देशभर के फैंस सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने खुद को भी इस मौके पर एक शानदार गिफ्ट दिया है। उन्होंने अलीबाग में तीन प्लाट खरीदे हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

बिग भी वैसे तो अपने परिवार के साथ बंगले जलसा में रहते हैं लेकिन उनकी दूसरी प्रॉपर्टी भी है जो करोड़ों की है। उनके जन्मदिन की मौके पर पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है और आज का दिन सभी के लिए बहुत खास है। इस मौके पर जब यह सामने आया कि एक्टर ने आलीशान प्रॉपर्टी खुद को गिफ्ट की है तो लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई। आपको बता दें कि उन्होंने शहर के नजदीक और शांत इलाके में प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

अमिताभ बच्चन ने खरीदी प्रॉपर्टी (Amitabh Bachchan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने तीन प्लॉट खरीदे हैं जिसमें से सबसे बड़ा प्लॉट 4047 वर्ग फुट में फैला हुआ है। दूसरा प्लॉट 2774 वर्ग फुट और तीसरा प्लॉट 2734 वर्ग फुट का है। यह प्लॉट उन्होंने 2.78 करोड़ 1.92 करोड़ और 1.88 करोड़ में खरीदे हैं। कुल मिलाकर अमिताभ में एक साथ करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके लिए उन्होंने 39.58 लाख रुपए का स्टांप शुल्क भी दिया है।

अलीबाग में भी है प्रॉपर्टी

अलीबाग में बिग बी ने पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार प्रॉपर्टी खरीदी है। साल 2024 में उन्होंने इसी क्षेत्र में 10000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था जिसकी कीमत 10 करोड रुपए थी।

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी

ऐसा लगता है कि अमिताभ बच्चन प्रॉपर्टी में निवेश करने में ज्यादा यकीन रखते हैं। अलीबाग में 2024 के बाद फिलहाल खरीदे गए तीन प्लॉट के अलावा उन्होंने अयोध्या में भी निवेश किया है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने राम जन्मभूमि के उद्घाटन से पहले खरीदी थी जो 5372 वर्ग फुट में फैली हुई है। इसके अलावा उनके पास 54000 वर्ग फुट का एक प्लॉट है जो पिता हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के अंतर्गत आता है।

अलीबाग में इन सितारों की प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि अलीबाग में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों की प्रॉपर्टी है। कार्तिक आर्यन नेहा 2 करोड रुपए में 2000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था। कृति सेनन भी 2000 वर्ग फीट प्लॉट की मालिक हैं। इसके अलावा विराट कोहली, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनीता श्रॉफ,राहुल खन्ना, सुहाना खान जैसे सितारों की प्रॉपर्टी भी यहां पर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews