इस तरीके से डबल चिन और झुर्रियां छुपाते हैं अमिताभ बच्चन, सुनाया मजेदार किस्सा

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: टेलीविजन का चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर अपने सीजन 15 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और अमिताभ बच्चन अपने नए अंदाज के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इस शो में दर्शकों के साथ गेम खेलने के साथ मजाक करते हुए भी दिखाई देते हैं। पहले एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट कपिल देव के साथ हुई जहां उनसे सवाल जवाब करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि किस तरह से वो अपनी झुर्रियों को छुपाते हैं।

यहां पर कंटेस्टेंट से शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी को लेकर सवाल किया गया था। तभी फिल्म अमिताभ बच्चन से उनकी मूंछों को लेकर सवाल किया और पूछा कि यह उन्हें किस तरह से मेंटेन रखते हैं। इसका जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा कि वह इनका ख्याल नहीं रखते बल्कि यह अपने आप ही मेंटेन रहती है। इसके बाद महानायक ने अपनी फिल्म अक्स से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

क्यों रखते हैं फ्रेंच कट दाढ़ी

अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म एक्स के दौरान मुझे अपनी दाढ़ी को मेंटेन रखना था। मैंने जब खुद को आईने में निहारा तो मुझे यह वाला स्टाइल अच्छा लगा और तब से मैं यही फ्रेंच स्टाइल रखता हूं। महानायक ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़नी शुरू हो जाती है डबल चिन और झुर्रियां जैसी चीजें भी होने लगती है और इस दाढ़ी से मुझे इन सब को छुपाने में मदद मिल जाती है इसलिए मैं इस स्टाइल में दाढ़ी रखता हूं और इसे हमेशा ट्रिम करता रहता हूं।

कहा पहुंचे कपिल देव

शो के कंटेस्टेंट कपिल देव की बात की जाए तो उन्होंने सुपर संधू ग्राउंड में ₹70000 जीतने के बाद ऑडियंस पोल की मदद से 3 लाख 20 हजार जीते और शो खत्म होने तक वो 12 लाख 50 हजार जीते थे। आज उनका गेम आगे बढ़ेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews