80 की उम्र में अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट पावरफुल किरदार, इनके आगे यंगस्टर्स भी हैं फीके

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Powerful Role: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक के नाम से प्रसिद्ध हैं। अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी, शानदार एक्टिंग और आवाज से उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अनगिनत बेहतरीन किरदार निभाए हैं और आज भी वो एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

साल 1973 में एक्टर की फिल्म जंजीर आई थी। इसमें उनके एंग्री यंग मैन अवतार ने दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया था और उनका स्टारडम टॉप पर पहुंच गया था। इस फिल्म के बाद उन्हें शोले, त्रिशूल, कुली, डॉन जैसी कई फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। इन सभी फिल्मों में उनके एंग्री यंग मैन अवतार ने फैंस को दीवाना बना दिया।

80 की उम्र में भी अमिताभ फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और दमदार किरदार निभाते नजर आते हैं। आज हम आपको उनकी कुछ हालिया भूमिकाओं के बारे में बताते हैं, जो ये साबित करती है कि आज भी वो अपनी एक्टिंग का जलवा बड़े पर्दे पर बिखेरने में अच्छे अच्छे कलाकारों को मात देते हैं।

खुदाबख्श

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं जो पाई थी। व्यवसायिक रूप से इसे असफलता और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन अमिताभ बच्चन के खुदाबख्श किरदार ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी। प्रशंसकों ने उनके इस किरदार को काफी सराहा।

गुरुजी

फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन को गुरुजी की भूमिका निभाते हुए देखा गया। उन्हें ब्रह्मांश का नेता बताया गया है और कुछ सीन में वो एक्शन करते हुए भी दिखाई दिए। फिल्म के एक्शन सीन उन्होंने खुद शूट किए हैं।

कल्कि 2898

पिछले काफी दिनों से प्रोजेक्ट के के नाम से चर्चा बटोर रही कल्कि 2898 का टीजर हाल ही में सामने आया है। इसमें उनका चेहरा तो सामने नहीं आया है, लेकिन वह जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

महानायक के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कल्कि 2898, द उमेश क्रॉनिकल्स, घूमर और गणपथ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्म कल्कि की बात करें तो यह एक साई फाई थ्रिलर फिल्म है, जो डायस्टोपियन दुनिया पर बनाई गई है। इस अगले साल जनवरी में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews